मोगा। थाना सिटी वन की पुलिस ने एक नौजवान को जहरीली चीज खिलाकर उसकी हत्या करने के आरोप में मृतक के दो रिश्तेदार भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मौके पर सहायक थानेदार हरजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता राजविंदर सिंह निवासी गांव बंब (फिरोजपुर) ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया कि उसका बेटा भूपिंदर सिंह (27) अंबाला की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसका अपने भाई परमजीत सिंह व साढू हरबंस सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। उनका बेटा जब दोपहर करीब 3 बजे अपने परिवार वालों से मिलकर वापस अंबाला जाने के लिए घर से निकला तो रास्ते में उसके भाई का लडक़ा दीपा व साढू का लडक़ा गुरलाल सिंह मिल गए। वह दोनों उसे अपने साथ मोटरसाइकिल पर बिठाकर मोगा में पट्टी वाली गली के पास एक गेस्ट हाऊस में ले गए। जहां वह उसे अकेला छोडक़र वहां से चले गए। इसके बाद जब होटल वालों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा न खोलने पर होटल मैनेजमेंट ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जब कमरे का दरवाजा खुलवाया तो उन्हें बैड पर भूपिंदर सिंह का शव मिला।