Advertisement
बिना सहमति विवाह करने वाली बेटियों को पैतृक संपत्ति में नही मिले अधिकार, राजस्व न्यायालयो मे घटेगें मामले

विधायक कोठारी ने बढ़ते पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव और समाज में रिश्तों की मर्यादा बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में विरासत के नामांतरण में लड़कियों के नाम दर्ज करने पर रोक लगाने की मांग की है। विधायक कोठारी ने यह भी कहा कि इस प्रकार के कानून का निर्माण होने से लव जिहाद और संपत्ति के लालच में मासूम बच्चियों को फंसाए जाने जैसी घटनाओं पर भी अंकुश लग सकता है। उन्होंने इस संबंध में गुजरात सरकार द्वारा बनाए गए कानून का उदाहरण देते हुए राजस्थान में भी विधिक परीक्षण करा कर आवश्यक कानून बनाने का अनुरोध किया है। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से पत्र में वर्णित तथ्यों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कानूनी कदम उठाने का आग्रह किया ताकि सामाजिक मर्यादा बनी रहे और राजस्व न्यायालयों का भार कम हो।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भीलवाड़ा
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


