Dalit women sarpanch facing trouble for social issue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दलित महिला सरपंच को शौचालय की बात करना पड़ रहा है महंगा

khaskhabar.com: बुधवार, 14 दिसम्बर 2016 2:58 PM (IST)
दलित महिला सरपंच को शौचालय की बात करना पड़ रहा है महंगा
नूहं। जिले के पुन्हाना उपमंडल गांव फलैंडी की दलित महिला सरपंच सावित्री को गांव का सरपंच बनना आफत बन गया है। गांव को शौचमुक्त बनाने के लिये गांव के दबंग लोगों से शौचालय बनाने की बात कहना मंहगा पड़ रहा है। पिछले दो तीन महिने में उसके पति के साथ गांव के दबंग लोग करीब चार बार मारपीट कर चुके हैं। सरपंच सावित्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह सरपंच पद से अपना त्याग पत्र सीएम को भेजने और परिवार के साथ गांव छोडऩे को मजबूर होगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने को लेकर महिला सरपंच ने दलित समाज के लोगों के साथ मिलकर मेवात उपायुक्त मणिराम शर्मा से लिखित शिकायत कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं इस मामले में पिनगवां पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । सरपंच सावित्री ने बताया कि डीसी मेवात चाहते हैं कि उनका गांव शौचमुक्त होना चाहिये इसलिए वह और उसका पति सीताराम गांव के प्रमुख लोगों से इसके लिये आह्वान करते हैं।
फ्लिपकार्ट कंपनी को लगाया पचास लाख का फटका

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement