जानकारी के मुताबिक, रवि की तबियत खराब होने के बाद उसे जेल से नोएडा के एक
अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को सुबह 11 बजे उसकी तबियत और ज्यादा
बिगड़ गई। इसके बाद उसे एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां इलाज
के दौरान ही शाम को उसकी मौत हो गई। रवि की मौत के बाद बिसाहड़ा गांव में
तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में फोर्स तैनात कर दी
है। उसके पिता ने आरोप लगाया कि उसकी मौत के पीछे जेल प्रशासन की लापरवाही
है। उसको समय पर उपचार नही मिल पाया। रवि के भाई विक्रम ने आरोप लगाया कि
उसने उसे बताया था कि जेल में किसी ने उससे उठक-बैठक करवाई थी। इसके बाद से
उसके पेट में दिक्कत हुई और तबियत खराब हो गई। जेल में उसे ठीक इलाज नहीं
कराया गया है।