ग्रेटर नोएडा। बिसहड़ा में हुई अखलाक के हत्या के आरोपी रवि ऊर्फ रॉबिन की दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद गिरफ्तार हुआ रवि जेल में बंद था,लेकिन बीमारी के चलते उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे किडनी की परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।