ग्रेटर नोएडा। भारी तनाव के बाद बिसाहड़ा में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच समझौते के बाद शुक्रवार शाम रविन उर्फ रोबिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया। हालांकि गांव के युवाओं ने समझौते पर नाराजगी जताते करते हुए हंगामा किया। रविन के पिता और बहन ने इस पर अपनी सहमति जाहिर की। केंद्री मंत्री डॉ. महेश शर्मा और विधायक संगीत सोम की मौजूदगी में हुए समझौते के तहत रविन के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक मदद देने की बात कही गई है। जांच में दोषी मिलने पर गोकशी के आरोपी जान मोहम्मद की गिरफ्तारी का ऐलान भी किया गया।