cylinder exploded, two children died-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिलेण्डर फटने से हादसा,दो मासूमों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 7:18 PM (IST)
सिलेण्डर फटने से हादसा,दो मासूमों की मौत
रौनापार, अंजानशहीद-आजमगढ़। गैस सिलेण्डर फटने से घर में आग लग गयी। ऐसे में दो मासूम भाई-बहनों की झुलस कर मौत हो गयी। अपने बच्चों को बचाने के प्रयास में मां भी बुरी तरह से झुलस गयी। झुलसी मां को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत फिलहाल तक गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुर्गा पूजा मेला होने की वजह से यह व्यवसायी परिवार उसी की तैयारियों में जुटा हुआ था। यह घटना शुक्रवार को सुबह करीब नौ बजे जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में घटी। हुआ यह कि शुक्रवार को ही लाटघाट बाजार का दुर्गा पूजा मेला था। ऐसे में मध्यम वर्गीय व्यवसायी संजय का पूरा परिवार मेले की तैयारियों में व्यस्त था। घर पर चाय,घाटी, समोसा की दुकान होने की वजह से इस परिवार के लोग मेले में बेचने के लिए इन सामानों को अधिक से अधिक मात्रा में जल्दी से जल्दी तैयार कर लेना चाह रहे थे। अपने पति संजय के इस कार्य में सुनीता भी रोज की भांति हाथ बटा रही थी। यह भी पढ़े :...तो शाहरुख खान नहीं होते रईस यह भी पढ़े :चाहिए सरकारी नौकरी..तो कर लो तैयारी क्योंकि...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement