जबकि उसके दो मासूम बच्चे प्रियांस उम्र 6 वर्ष
एवं एक माह की मासूम बच्ची वहीं पर सोये हुये थे। इसी दौरान पाइप फटी होने की वजह
से उसमें से गैस का रिसाव हो रहा था। इस रिसाव की वजह से लगी आग ने गैस सिलेण्डर को अपने आगोश में ले लिया। जब तक
परिजन कुछ समझ पाते तभी गैस सिलेण्डर फट गया। गैस सिलेण्डर फटने से घर में आग लग
गयी और सो रहे दोनों मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गये। अपने मासूम बच्चों को
बचाने के लिए सुनीता भागते हुये अन्दर गयी। इस बीच आग ने विकराल रूप धारण कर लिया
था। अपने बच्चों के पास पहुंचने तक सुनीता ने देखा कि झुलस कर दोनों की मौत हो
चुकी है। वह अपने दोनों मासूम बच्चों का शव सीने से लिपटाये बाहर की तरफ भागने
लगी। इसी दौरान आग ने उसे भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। बाहर पहुंचने तक वह बुरी
तरह से झुलस गयी और बेहोश होकर गिर गयी। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर अस्पताल
भागे। साथ ही अग्निशमन दस्ते को सूचना दी गयी। अग्निशमन दस्ते के आग पर काबू पाने
तक घर-गृहस्थी एवं दुकान का लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था। निजी अस्पताल में
भर्ती करायी गयी सुनीता की हालत भी गंभीर बनी हुई है।यह भी पढ़े :क्यों काटा ब्रह्मा का 5वां सिर, जानें-शिव के 19 अवतारयह भी पढ़े :सेलिब्रिटिज का बाइकिंग शौक, देखिए कलेक्शन