Currency exchange forms are black-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लैक हो रहे करेंसी एक्सचेंज फार्म,पैसे देकर उपभोक्ता लेने को मजबूर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 10:51 AM (IST)
ब्लैक हो रहे करेंसी एक्सचेंज फार्म,पैसे देकर उपभोक्ता लेने को मजबूर
कानपुर । कहते है कि गर्दीश व परेशानी के समय कोई भी साथ नहीं देता है। वहीं इस वक्त का लाभ उठाने वाले मौका भी नहीं छोड़ते। ऐसा ही नजारा इन दिनों की बैंक शाखाओं व फोटो कापी की दुकानों में देखने को मिल रहा है। यहां पर लोगों को करेंसी एक्सचेंज के लिए मुफ्त मिलने वाला फार्म एक से दो रूपये में बेचा जा रहा है। सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर उठाए जा रहे कड़े कदमों के बावजूद अवसरवादी लोग कोई भी मौका भुनाने से नहीं चूकना चाहते। कानपुर में इन दिनों ऐसा नजारा हर बैंक शाखाओं व फोटो कापी की दुकानों में देखा जा रहा है। दरअसल बैंकों में करेंसी एक्सचेंज किए जाने के लिए मुफ्त मिलने वाला फार्म ब्लैक कर रहे हैं। मजबूरी में लोग रूपये भी दे रहे है। इन्द्रा नगर एसबीआई बैंक गए आशुतोष सिंह ने बताया कि चौराहे पर फोटो कापी की दुकान में दो रूपये लेकर करेंसी एक्सचेंज का फार्म दिया जा रहा है। राजीव नगर निवासी महिला शबनम का कहना है कि बैंक कर्मी द्वारा फार्म खत्म होने की बात कहकर बाहर चाय की दुकान से फार्म लेने की बात कहते है। बैंकों के बाहर एक से दो रूपये लेकर चाय की दुकानों व कुछ लड़कों को खड़ा कर फार्म पैसे लेकर दिया जा रहा है, ऐसे आरोप करेंसी एक्सचेंज करने बैंक आ रहे उपभोक्ताओं को कहना है। यह भी पढ़े : कई बैंकों में नहीं पहुंची स्याही, जहां पहुंची वहां भीड़ कम
यह भी पढ़े : मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement