Curfew environs in Bikaner, youth and children on rooftops throughout the day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर में कर्फ्यू सा माहौल, दिनभर छतों पर रहे युवा-बच्चे

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 9:52 PM (IST)
बीकानेर में कर्फ्यू सा माहौल, दिनभर छतों पर रहे युवा-बच्चे
बीकानेर। आखातीज यानी बीकानेर स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को दूसरे दिन भी आसमान में पतंगों का डेरा रहा। दिनभर आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से अटा रहा। पतंगबाजी को लेकर युवाओं के सिर जुनून सवार रहा। दिनभर गली-मोहल्लों में बोई काट्या है.. उड़ा-उड़ा का शोर सुनाई दिया। लोगों ने पतंगबाजी के अलावा दान पुण्य भी खूब किया। घरों में महिलाओं ने दूसरे दिन भी खीचड़ा और इमली पानी बनाया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं ने जमकर दान पुण्य किया तो वहीं गायों को चारा खिलाया गया। इधर शहरवासियों ने डीजे की धुन पर जमकर पतंग उड़ाई। युवाओं के साथ युवतियों, बच्चों में भी पतंगबाजी का जबरदस्त क्रेज रहा। पतंगबाजी के साथ कटी पतंगों को लूटने वालों का उत्साह भी चरम पर रहा। स्थापना दिवस के मौके पर शहर में अघोषित कफ्र्यू का सा माहौल भी देखने को मिला।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement