Curfew environs in Bikaner, youth and children on rooftops throughout the day Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीकानेर में कर्फ्यू सा माहौल, दिनभर छतों पर रहे युवा-बच्चे डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अप्रैल 2017 9:53 PM (IST)
बीकानेर में कर्फ्यू सा माहौल, दिनभर छतों पर रहे युवा-बच्चे डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे
शहर के अंदरुनी क्षेत्रों में घरों की छतों पर युवाओं की टोलियों ने तो कान फोडू गीत बजाए। आवाज इतनी तेज कि पता ही नहीं चला क्या बजा। कहीं डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे तो कहीं रिमिक्स और राजस्थानी गीतों की महफिल सजी नजर आई। एक ने पतंग उड़ाई तो एक ने कटी पतंग पकड़ी, बाकी नाचते कूदते रहे। कई लोग ढोल की थाप पर जमकर थिरके। बच्चों की मानो लगी लॉटरी जैसे ही सुबह हुई, बच्चों को लॉटरी लग गई। आंखें मसलते हुए उठे और चल दिए छत की ओर। आसमान की ओर देखा तो साफ नजर आया, मन में उमंग और उत्साह भी भरपूर दिखा। फिर क्या था, बच्चों ने तो सुबह से ही पतंगें उड़ाना शुरू कर दिया और देखते ही देखते जैसे जैसे सूरज चढ़ता गया, छतों पर बच्चों की पलटन पहुंचना शुरू हो गई। देखते ही देखते आसमान में पतंगों ने इठलाना शुरू कर दिया।

लकवे के मरीज यहां से जाते है ठीक होके

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement