फिरोजपुर। एक बार फिर अक्टूबर में हुई तेज बारिश ने किसानों की उम्मीद पर पानी फेर दिया और लाखों की धान की फसल को बरबाद कर दिया। तेज बारिश के बाद खेतों में खड़ी धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसे लेकर किसानों ने कहा कि उन्होंने कर्जा लेकर फसल को तैयार किया था। लेकिन अब बारिश के बाद उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर चुका है और उनके सामने कर्जा चुकाने का भी संकट आ गया है। उन्होंने कहा कि 1121 बासमती चावल इस समय सूखने के लिए रखा हुआ था। जिसमें भी नमी आ गई है और इस फसल का उन्हें कोई भाव नहीं मिलेगा।