Crop insurance plan protests-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फसल बीमा योजना को लेकर विरोध

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अक्टूबर 2016 9:46 PM (IST)
फसल बीमा योजना को लेकर विरोध
जींद। राज्य के कृषिमंत्री की किसान विरोधी चालों का पर्दाफाश करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले हजारों किसान 7 अक्तूबर को झज्जर कूच करेगें। किसान कूच में धान, कपास और बाजरा की सही खरीद न किए जाने के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। इस कूच को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय किसान भवन में किसान पंचायत आयोजित की गई। जिसमें जींद और हिसार जिले के कार्यकर्ताओं को किसानों को जुटाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत के दौरान किसानों ने कृषिमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष रतनमान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्लूप खांडा, भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सागवान, जींद के कार्यकारी अध्यक्ष छज्जूराम कंडेला, युवा नेता प्रदीप मिरचपुर, रामफल राजपुरा बैन, बारूराम रूपगढ़, ईश्वर सिंह इंटल, लहणा सिंह, सूरजमल इंटल, रामफल गुलकनी, लख्मीराम, ओमप्रकाश, तेलू राम सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement