khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 9:00 PM (IST)
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में क्रेन की चपेट में आने से 5 बच्चों
की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुंछ क्षेत्र में कल शाम सडक के
किनारे वाहन का इंतजार कर रहे कुछ लोगों पर एक बेकाबू क्रेन चढ गयी।
हादसे में कीर्ति-10, उसके भाई अरूण-6 तथा यश नामक एक अन्य लडके की मौके पर
ही मौत हो गयी। घायल अंजलि-5 और निशा-10 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम
तोड दिया।
सूत्रों ने बताया कि हादसे में घायल चार अन्य लोगों को स्थानीय मेडिकल
कालेज में भर्ती कराया गया है। क्रेन के चालक की तलाश की जा रही है।