भीलवाड़ा। सभी गायों को बचाने के लिए व उनकी सेवा के लिए आगे आना चाहिए। यह बात भारतीय गौ क्रांति मंच के गोपाल मणी ने कही। गोपाल मणी गौ प्रतिष्ठा भारत यात्रा के दौरान भीलवाड़ा के आजाद चौके में आमसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि गौ सेवा सबसे बडी सेवा है और भारत सरकार को इसके गौ हत्या पर कानून जल्द लागू करना चाहिए। वर्तमान में गायों का दुध निकालने के बाद उन्हे खुला छोड दिया जाता है। हम गायों को खुला नहीं छोडकर उनकी सेवा करनी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पिढिय़ां भी इससे सीख ले। कार्यक्रम में विधायक विठ्ठल शंकर अवस्थी, हरी सेवा धाम के मंहत हंसाराम, संकट मोचन हनुमान मन्दिर के महन्त बाबू गिरी, अंतदास, शांतिप्रकाश मोहता व एडवोकेट हेमेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।