court announce lifetime impriosnment -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोहरे हत्याकांड में मिली अजीवन कारावास की सजा

khaskhabar.com: सोमवार, 05 सितम्बर 2016 6:21 PM (IST)
दोहरे हत्याकांड में मिली अजीवन कारावास की सजा
कोटा। कुन्हाडी थाना क्षेत्र में आतंक मचाने वाले कच्छा-बनियान गिरोह के चार सदस्यों को भाई-बहिन की हत्या के मामले में अजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। करीब दो वर्ष पूर्व आश्रम में लूट ओर दोहरे हत्याकांड के आरोपी है ये चारों। अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश ने वारदात में शमिल कच्छा बनियान गिरोह के चार सदस्यो को दोषी मानते सोमवार को सजा का ऐलान किया। गौरतलब है की 26 अप्रेल 2014 को कच्छा बनियान के आधा दर्जन से भी ज्यादा सदस्यों ने रात करीब 3 बजे पाटन रोड पर बने एक आश्रम में लूटपाट की थी। इस दौरान आश्रम के लोगों के विरोध पर गिरोह ने लाठियों ओर पत्थरों से वार कर भाई-बहन की निर्मम हत्या कर दी थी। हालांकि वारादात में सम्मलित तीन-चार आरोपी अभी भी फरार चल रहें है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement