Corruption-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

न खाने दूंगा और न खाउंगा की बात हुई सच:कटारिया

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 8:00 PM (IST)
न खाने दूंगा और न खाउंगा की बात हुई सच:कटारिया
बाड़मेर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को मेडिवासन स्थित बालाजी मंदिर के सामने दीपावली स्नेह मिलन समारोह की शुरुआत शहीदों को श्रद्वांजलि देकर हुई । कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन परेउ महंत उंकार भारती के सानिध्य में किया गया। सम्मेलन को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारियां ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नई लहर छेडी हैं जिसमें देश का विकास और उत्थान हो रहा हैं, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने न खाउंगा और न खाने दूंगा की जो बात कही थी वो वर्तमान में सच्च साबित हो रही हैं। कटारिया ने 500 व 1000 हजार के नोट बंद किये जाने का स्वागत करते हुए कहा जिन्होंने काली कमाई के रूपये नोट जमा करके रखे थे, उनको नींद नही आ रही हैं । घरों में जमा धन बाहर आ रहा हैं। इससे देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी और आने वाले समय में प्रत्येक नागरिक का उत्थान होगा। कार्यक्रम के बाद अपनी मांगो लेकर कई संगठनों ने मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे। राजस्थान मदरसा पैराटीचर्स संघ, विद्यार्थी मित्रों, शिक्षाकर्मियों द्वारा ज्ञापन सौंपे गये। यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम यह भी पढ़े :UP BJP अध्यक्ष की बेटी के पास 2000 की नोटो का बंडल कैसे पहुंचा, जानिए वायरल फोटो का सच

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement