मोगा। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से निकाली जा रही कांग्रेस रथ यात्रा शनिवार को मोगा पहुंची। जहां विभिन्न गांवों में पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और राज्य सरकार की नाकामियों से जनता को रूबरू कराया। इस दौरान विजय इन्दर सिंगल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर आम जनता ने पार्टी की लीडरशिप को अपने सुझाव भी दिए। इस मौके पर सिंगला ने प्रदेश में कांग्रेस की ओर से 100 से अधिक सीटें लेकर सरकार बनाने का दावा भी किया।