congress demand for election code of conduct apply soon in state-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश में जल्द से जल्द लगे चुनाव आचार सहिंता-कांग्रेस

khaskhabar.com: रविवार, 20 नवम्बर 2016 11:48 AM (IST)
प्रदेश में जल्द से जल्द लगे चुनाव आचार सहिंता-कांग्रेस
फिरोजपुर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एव प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने निष्पक्ष चुनाव के लिए पंजाब में जल्द से जल्द चुनाव अचार संहिता लगाने की मांग की है । उन्होंने कहा की इस समय कई महत्वपूर्ण पक्ष है जो यह मांग करते है की पंजाब में जल्द से जल्द चुनाव आचार सहिंता लगानी चाहिए । उन्होंने कहा की केंद्रीय ग्रह मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2013 मे अंतराष्ट्रीय सीमा से नशे की खेप पंजाब मे भेजे 27 मामले सामने आये है। जिसमें पंजाब पुलिस के 20 अधिकारी , होम गार्ड के 5 ,जेल विभाग के 7 ,बीएसएफ के 2 अधिकारी गिरफ्तार किये गए है । वही 2014 मे 25 मामले सामने आये , जिसमें पंजाब पुलिस के 20 अधिकारी , जेल विभाग के 3 ,बीएसएफ के 3 अधिकारी गिरफ्तार किये गए है । यहीं सिलसिला वर्ष 2015-16 में भी चला और पूरे देश मे गिरफ्तार किये गए अधिकारियों में 40 प्रतिशत पंजाब के है। इसलिए चुनावों से पहले नशे का कम इस्तेमाल हो इसके लिए जल्द से जल्द चुनाव आचार सहिंता लगनी बहुत जरुरी है । यह भी पढ़े : रस्म की पाबंदी के बावजूद बैंक पहुंची दुल्हन, पर नहीं मिले ढाई लाख रुपए यह भी पढ़े : अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement