राई (सोनीपत)। खेलकूद मैदान में रविवार को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। सीएम की ओर से सम्मेलन में शिरकत करने को लेकर शनिवारको आईजी हरदीप सिंह और उपायुक्त मकरंद पांडुरंग ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही इन्होंने हेलीपैड और वीवीआईपी रूट का भी जायजा लिया। उपायुक्त मकरंद पांडुरंग ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को राई खेलकूद स्कूल में हलकास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इससे पहले वे 1197 लाख रुपए की लागत से बने राजकीय काॅलेज खरखौदा, 11 करोड़ रुपए की लागत से बने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, 40 लाख रुपए की लागत से बने राई उप तहसील ई-दिशा केंद्र और 2.65 लाख रुपए की लागत से बने 33 केवीए सब स्टेशन सोहटी का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार, शिव रतन, रविंद्र नैन, अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा, एएसपी डीके भारद्वाज, एसडीएम निशांत यादव, सीटीएम सुरेंद्र दून, आरटीए सुशील कुमार, डीआरओ सुरेश कुमार, डीडीपीओ देवराज दांगी, बिजली निगम के एसई एसएन शर्मा, कृषि उपनिदेशक डाॅ. अनिल सहरावत सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदमयह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन