Competition classes will be started for students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छात्र-छात्राओं के लिए प्रतियोगिता दक्षता कक्षाओं की होगी शुरूआत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 6:49 PM (IST)
छात्र-छात्राओं के लिए  प्रतियोगिता दक्षता कक्षाओं की होगी शुरूआत
जयपुर। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शिक्षा संकुल स्थित राजस्थान संगीत संस्थान में बने ई-स्टूडियो में शनिवार को सुबह 11 बजे राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सहायतार्थ प्रारम्भ की जा रही कोचिंग क्लासेज ‘प्रतियोगिता दक्षता’ का शुभारम्भ करेंगे। काॅलेज शिक्षा आयुक्तालय के आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड़ ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के इस कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में राज्य के 40 महाविद्यालयों में ई-कक्षा/आॅनलाईन व्यवस्था के माध्यम से लाइव प्रसारण के जरिए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाद में राज्य के सभी 252 महाविद्यालयों में इसे चरणबद्ध लागू किया जायेगा। इस मौके पर उच्च शिक्षा विभाग के शासन सचिव वैभव गालरिया व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement