commotion outside the chamber collector encroachers-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अतिक्रमणकारियों ने किया कलक्टर चेंबर के बाहर हंगामा

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 5:35 PM (IST)
अतिक्रमणकारियों ने किया कलक्टर चेंबर के बाहर हंगामा
श्रीगंगानगर। शहर के बीच से गुजर रही ए माइनर के किनारे हुए अतिक्रमण को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की ओर से हटाए जाने का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को अतिक्रमणकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महिलाओं ने भी जमकर नारेबाजी की। इस पहले अतिक्रमणकारियों ने ए माइनर के किनारे सभा भी की और फिर शहर में विरोध रैली निकाली। प्रदर्शनकारियों ने जुलूस के रुप में हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की करते हुए चेंबर में भी घुसने की कोशिश की। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने कलक्टर से मुलाकात की और अपनी बात रखी। वहीं स्थानीय विधायक कामिनी जिंदल भी लोगों से हुई मुलाकात के बाद कलक्टर से मुलाकात कर बेघर होने वाले लोगों की मदद करने की बात कही। आपको बता दें कि ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर ए-माइनर के दोनों तरफ साठ साठ फीट रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के लिए जल संसाधन विभाग ने अतिक्रमणकारियों को 24 नवम्बर तक का समय दिया है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement