College level speech competition organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 06 सितम्बर 2023 9:46 PM (IST)
महाविद्यालय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता आयोजित
श्रीगंगानगर। राजकीय कन्या महाविद्यालय सभागार में राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता बुधवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा द्वारा की गई। अपने उद्बोधन में उन्होंने मिशन 2030के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में कक्षा वार भाषण प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं की महाविद्यालय स्तर प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। निर्णायक की भूमिका डॉ. इंद्रा सहारण, डॉ. बबिता काजल, डॉ. मीनू तंवर ने निभाई। मिशन 2030 की महाविद्यालय प्रभारी डॉ. कमलजीत कौर मान ने प्रतिभागियों को आशीर्वचन दिए। कार्यक्रम में एनसीसी प्रभारी राजविंदर कौर, रेंजेरिंग प्रभारी डॉ. नवनीत वर्मा, श्रीमती शालिनी आल्हा, एनएसएस प्रभारी डॉ. अलका तथा श्रीमती संतोष परिहार एवं अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी सैनी, द्वितीय स्थान नेहा, तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। निर्णायक डॉ. बबिता काजल ने छात्राओं को भाषण में कुशलता लाने के लिए ध्यान रखने योग्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय में 2 सितम्बर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किये गए, जिसमें प्रथम स्थान प्रवीण कौर, द्वितीय स्थान सवीना, तृतीय स्थान श्रुति धमीजा ने प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ. अलका द्वारा किया गया। राजस्थान मिशन 2030 के अंतर्गत हुई इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेविकाएं, रेंजर्स एवं अन्य विद्यार्थियों सहित प्रतियोगिता में छात्राओं ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement