Advertisement
जालंधर में बोले सीएम सैनी- कमल का फूल विकास की गारंटी, पंजाब को नंबर वन बनाएंगे

सीएम ने आगे कहा कि पंजाब का युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। सरकार के पास नशे के खिलाफ कोई नीति नहीं है। भाजपा की सरकार बनेगी तो नशे बेचने वाले यहां नहीं रहेंगे, भले ही उन्हें पाकिस्तान जाना पड़े। पंजाब में रहना है तो उन्हें यहां पर नशे का कारोबार छोड़ना पड़ेगा।
जनसभा में आई भीड़ को लेकर सीएम ने कहा कि यह बदलाव का संकेत है। कांग्रेस की सरकारों ने झूठ बोलकर पूर्व में सत्ता हासिल की, लेकिन नशे को रोक नहीं पाई। इसके बाद, आम आदमी पार्टी की सरकार झूठे वादे करके सत्ता में आई। छह माह के भीतर नशे को खत्म करने का वादा किया गया। 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा भी हुआ। लेकिन, पंजाब की जनता जानती है कि सरकार अपने वादों को पूरा करने में सफल नहीं हुई। यह सरकार भ्रष्टाचार में शामिल है।
दूसरी तरफ, हरियाणा का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गईं। पिछले 12 सालों में डबल इंजन सरकार ने जो रफ्तार पकड़ी, उसने हरियाणा को विकास के लगभग हर पैमाने पर देश की अगली कतार में खड़ा किया। हरियाणा में 270 संकल्पों में से 70 संकल्प हमारी सरकार ने दो साल में पूरे कर दिए। इसीलिए, पंजाब को विकास के पथ पर लाने के लिए यहां भी भाजपा की सरकार बेहद जरूरी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जालंधर
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


