khaskhabar.com: बुधवार, 11 जनवरी 2017 7:02 PM (IST)
धौलपुर। जिले के सैंपऊ पुलिस थाने में थाना प्रभारी अजय मीणा की अध्यक्षता में नागरिक समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना प्रभारी ने थाना इलाके में अपराध और असामाजिक तत्वों की स्थिति के बारे में सदस्यों से जानकारी लेने के साथ अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस को सहयोग देने की अपील की। बैठक में सदस्यों द्वारा कस्बे के बाड़ी रोड एवं पुलिया स्थिति जाम की समस्या से निजात दिलाने की बात कही। जिस पर थाना प्रभारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित किया जायेगा, साथ ही पुलिया पर अवैध तरीके से लगे ढकेलो को कार्रवाई कर हटाया जाएगा। बैठक में थाना स्टाफ सहित कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।