नई दिल्ली। यूपी की अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में शनिवार रात हिंसा भडक गई, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है। रात करीब डेढ बजे छात्रों के दो गुट आपस में भिड गए। इसके बाद छात्रों के एक गुट ने प्रॉक्टर के ऑफिस को भी आग के हवाले कर दिया। कैंपस में हिंसा इतनी बड़ गई कि कई वाहन आग के हवाले कर दिए गए जिसके बाद कैम्पस में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई। ये पूरा मामला एएमयू के मुमताज हॉल में मुरादाबाद के छात्र पर हुए हमले को लेकर हुआ। जिसके बाद बवाल ने आधी रात के बाद उग्र रूप धारण कर लिया। गुस्साए युवकों की भीड़ ने न केवल प्रॉक्टर आफिस को फूंक दिया, बल्कि वीसी लॉज के गेट और निकट स्थित गेस्ट हाउस के निकट तीन गाडिय़ों में आग लगा दी। ये बवाल यहीं नहीं रूका इसके बाद छात्रों के गुट ने अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की, इससे पहले हुई फायरिंग में दो युवकों को गोली लगी जिसमें एक छात्र की मौत हो गयी है।