Civic Reception for Dausa’s U-17 Tennis Ball Cricket Team: Crowned State Champions After Defeating Jaipur in the Final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा की अंडर-17 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का नागरिक अभिनंदन : फाइनल में जयपुर को हराकर बनी थी राज्य चैंपियन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026 4:42 PM (IST)
दौसा की अंडर-17 टेनिस बॉल क्रिकेट टीम का नागरिक अभिनंदन : फाइनल में जयपुर को हराकर बनी थी राज्य चैंपियन
खिलाड़ियों को भेंट किए ट्रैक सूट, दिसंबर में दौसा में होगी राज्य स्तरीय अंडर-19 प्रतियोगिता दौसा। रतनगढ़ (चूरू) में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर (अंडर-17) टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के फाइनल में जयपुर को हराकर खिताब जीतने वाली दौसा जिले की विजेता टीम का शुक्रवार को भव्य सम्मान किया गया। दौसा जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में होटल रावत पैलेस में दिवाली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मिले ट्रैक सूट, पदाधिकारियों का भी हुआ स्वागत
खिलाड़ियों का सम्मान: चैंपियन बनकर लौटी दौसा की अंडर-17 बालक वर्ग की टीम के सभी खिलाड़ियों को जिला अध्यक्ष की ओर से एक-एक ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। विजेता टीम में कप्तान सुमित कुमार खरिया, साहिर अली, मातादीन मीणा, पवन मीणा, रवि बैरवा, मयंक बैरवा, मनीष बैरवा, दक्षवर्धन सिंह राठौड़, प्रांजल सारवा, साकिब अली, प्रिंस माघवेंद्र सिंह, सुमित मीणा, आशीष और सक्षम गुप्ता शामिल रहे।
अतिथियों का अभिनंदन: समारोह में जिला क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश चंद खंडेलवाल (मंडावर), राजस्थान टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुन्शी खान और संरक्षक मनोहर लाल गुप्ता का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर महेंद्र कुमार शर्मा, अरविंद शर्मा, विष्णु शर्मा (कुंडल), सुनील कुमार शर्मा, मो. जैद खान, अनंत शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजेश उदाला, मनोज शर्मा, प्रेम सिंह और सलीम खान उपस्थित रहे।
दिसंबर में दौसा के राजेश पायलट स्टेडियम पर सजेगा अंडर-19 का महाकुंभ
500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा: संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिसंबर माह में दौसा स्थित राजेश पायलट स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर (अंडर-19) टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रदेश के 25 जिलों की बालक (300 खिलाड़ी) तथा 20 जिलों की बालिका वर्ग (200 खिलाड़ी) की टीमें भाग लेंगी।
आवास-भोजन और राष्ट्रीय चयन: प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए आयोजन समिति गठित की जाएगी। बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए तीन दिन तक भोजन तथा बालक-बालिकाओं के लिए पृथक-पृथक आवास की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन बलिया (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राजस्थान टीम के प्रतिनिधित्व के लिए किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement