Chittorgarh : Police deal a major blow to the illegal smack trade, arresting Rahul Banjara-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चित्तौड़गढ़ : स्मैक के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी चोट, 60 हजार का इनामी टॉप-10 वांछित राहुल बंजारा गिरफ्तार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026 12:48 PM (IST)
चित्तौड़गढ़ : स्मैक के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी चोट, 60 हजार का इनामी टॉप-10 वांछित राहुल बंजारा गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों और स्मैक के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गंगरार थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 60 हजार रुपये के इनामी और टॉप-10 वांछित अभियुक्त राहुल बंजारा को धर-दबोचा है। गिरफ्तारी से बचने के लिए शातिर आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। क्या था 16 जनवरी 2026 का बड़ा मामला? गंगरार थाने में दर्ज मामले के अनुसार, गत 16 जनवरी 2026 को पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। इस दौरान मुख्य आरोपी राहुल बंजारा के रिहायशी मकान से भारी मात्रा में अवैध स्मैक पाउडर, स्मैक बनाने के विभिन्न रसायन और हथकढ़ देशी शराब बरामद की गई थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से करीब 15 लाख रुपये नकद, 13 एंड्रॉइड व 21 कीपैड मोबाइल, 4 लैपटॉप सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए थे। इसके अलावा स्मैक निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर गोदने की रॉड (मय अल्फाबेट) सहित कई संदिग्ध सामान बरामद हुए थे। इस मामले में गंगरार थाने में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) और आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही राहुल बंजारा फरार चल रहा था।
मुखबिर की सूचना और पुलिस की दबिश
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और डीएसपी गंगरार उदय सिंह चुंडावत के सुपरविजन में थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापत की टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी, जिसके आधार पर आखिरकार वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement