चीन के प्रतिनिधि मण्डल ने दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया
khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 8:48 PM (IST)
जयपुर। चीन की महिला सांसदों वन मा और लू साई शिया के साथ आये प्रतिनिधि मण्डल ने शुक्रवार को यहां जयपुर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया।
चीन की महिला सांसदों के प्रतिनिधि मण्डल ने सबसे पहले आमेर स्थित पन्ना मियां का कुण्ड, बिहारी मंदिर होते हुए आमेर किले के दीवाने ए आम, मावठा झील, केसर क्यारी, सुख मंदिर, मुगल गार्डन, मानसिंह महल व शीश महल जैसे आकर्षक व मनमोहक स्थलों का भ्रमण किया।
पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण आमेर किले के विभिन्न स्थलों को देखकर प्रतिनिधि मण्डल उत्साहित हो उठा।