अमृतसर। गॉव अटारी के महवा में कल एक दर्दनाक स्कूल बस ड्रेन में गिरने से 7
बच्चो की मोत हो गयी आज उन बच्चो का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पूरा गांव गमगीन था, घरों में चूल्हे भी नहीं जले। गॉव का
माहौल गमगीन हो गया। हर किसी की आँखों में आंसू थे हर किसी की आँखें नम थी। हर कोई उसी हादसे के बारे में बात कर रहा था। कई घरो के चिराग बुझ चुके थे
और गॉव में मातम पसरा था। बच्चों की मां-बहने औऱ् परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।