children aware the people-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शौचालय की दीवारों पर बच्चों के पत्र

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 सितम्बर 2016 6:59 PM (IST)
शौचालय की दीवारों पर बच्चों के पत्र
बाड़मेर। शिक्षक दिवस पर 2 लाख 23 हजार 568 विद्यार्थी स्वच्छ भारत मिशन से जुडक़र ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण एवं उसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम एल नेहरा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। बाड़मेर जिले में 569 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1 लाख 48 हजार 431 एवं 5958 प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 75137 विद्यार्थी अपने परिजनों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने घर में शौचालय निर्माण एवं उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement