Child Marriage Prevention Instructions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल विवाह की रोकथाम करने के निर्देश

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 6:04 PM (IST)
बाल विवाह की रोकथाम करने के निर्देश
बारां, 16 मार्च। उपजिला मजिस्ट्रेट बारां बद्रीलाल राठौर ने बाल विवाह की रोकथाम करने के निर्देश दिए हैं। राठौैर ने बताया कि 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया एवं 29 अप्रेल को पीपल पूर्णिमा पर अबूझ सावे होने पर बाल विवाह की संभावना है। इसके मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम हेतु ग्राम व तहसील स्तर पर पदस्थापित अधिकारियों व कर्मचारियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बाल विवाह संबंधी सूचना प्राप्त होने पर संबंधित पुलिस स्टेशन, कन्ट्रोल रूम को सूचित करने के निर्देश देते हुए उक्त दिनों में मुख्यालय पर रहने हेतु पाबंद किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement