Chief Minister Nayab Singh Saini Shares His Experience of the Mann Ki Baat Program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
May 12, 2026 1:58 am
Location
 
   राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साझा किया “मन की बात” कार्यक्रम का अनुभव

khaskhabar.com: रविवार, 29 मार्च 2026 1:54 PM (IST)
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साझा किया “मन की बात” कार्यक्रम का अनुभव
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को परिवार के साथ सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शन का सशक्त माध्यम है। परिवारजनों के साथ इसे सुनना इस अनुभव को और भी विशेष बनाता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत पौधरोपण, और ‘पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना’ सहित अनेक जनकल्याणकारी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए अत्यंत प्रेरणादायी हैं और हम सभी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement