Advertisement
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम जी में सुना मन की बात कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं के साथ किया संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार राज्यों के बीच में नर्मदा समझौता हुआ और इसी प्रकार शेखावाटी सहित अन्य क्षेत्रों के लिए किसाऊ परियोजना का समझौता भी सम्पन्न हुआ है। इन महत्वपूर्ण समझौतों से शेखावाटी क्षेत्र में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सोम-कमला-अम्बा, देवास, ब्राह्मणी नदी परियोजना पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए हमारी सरकार ने 10 लाख सदस्य जोड़े हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बना है। हमारी सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस सरकार के मुकाबले तीन गुना अधिक बिजली उत्पादन किया है, जिससे प्रदेश में पर्याप्त बिजली सप्लाई हो रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार कोटपूतली-किशनगढ़ और बीकानेर-कोटपूतली एक्सप्रेस-वे बना रही है। इनसे शेखावाटी सीधे नेशनल हाईवे से जुड जाएगा, जिससे व्यापार बढ़ेगा, किसानों को फायदा होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शेखावाटी की पुरानी और ऐतिहासिक हवेलियां यहां के पर्यटन और विकास की बडी ताकत हैं। हमारी सरकार शेखावाटी की 662 हवेलियों को संभालने और सहेजने का काम कर रही है। इसीलिए हेरिटेज टूरिज्म सर्किट बनाने के लिए 8 दिसम्बर को शेखावाटी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रवासी राजस्थानी आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की मदद से कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में 61 हजार से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सीकर जिले के समग्र विकास के लिए लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरियों के माध्मय से रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने अब तक 1.93 लाख पदों पर नियुक्तियां दी हैं और 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है। इन भर्तियों में शेखावाटी क्षेत्र के युवाओं ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पेपरलीक होते थे, जबकि हमारी सरकार में 410 परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता से बिना पेपरलीक के सम्पन्न कराई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान राष्ट्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में देश में अग्रणी है। प्रदेश 12 राष्ट्रीय योजनाओं में पहले, 10 योजनाओं में दूसरे तथा 8 योजनाओं में तीसरे स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में आमजन ने समर्थन देकर डबल इंजन सरकार के साथ तीसरा इंजन जोड़ा है। इसी प्रकार पंचायत चुनावों में भी जनता विकास कार्यों को गति देने के लिए तीसरा इंजन जोड़ेगी। उन्होंने हमारी सरकार ने वन स्टेट-वन इलेक्शन कराने का जो वादा किया था, वह आज पूरा हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खाटूश्याम जी के विकास के लिए राज्य सरकार रोडमैप बनाकर काम कर रही है। संवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने खाटूश्यामजी में श्री श्याम बाबा के मंदिर में पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया।
संवाद कार्यक्रम में राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, सीकर जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, विधायक गोरधन वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक, संभाग सहप्रभारी मोती लाल मीणा, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला प्रभारी संगठन वासुदेव चावला, जिला प्रभारी पंचायत चुनाव पुनीत कर्नावट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिराम रिणवा, रतन जलधारी, श्रवण चौधरी, महेन्द्र चंदवा, गजानंद कुमावत सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


