Chief Justice V. Ram Subramanian, launch, plantation program-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्य न्यायाधीश वी. राम सुब्रामनयन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

khaskhabar.com: शनिवार, 10 अगस्त 2019 3:19 PM (IST)
मुख्य न्यायाधीश वी. राम सुब्रामनयन ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी. रामा सुब्रामनयन ने शनिवार को कुल्लू से 26 किलोमीटर दूर 17 मील में देवदार का पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान एवं वन विभाग के सहयोग से किया गया। उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मचंद चैधरी ने भी इस अवसर पर देवदार के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायधीश पुरेंद्र वैद्य, प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय शर्मा, अरण्यपाल अनिल शर्मा, एसपी गौरव सिंह, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों और जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस मौके पर प्रधान मुख्य अरण्यपाल अजय शर्मा ने मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति वी रामा सुब्रा्मनयन और न्यायाधीश न्यायमूर्ति धर्मचंद चैधरी को कुल्लवी टोपी, शाॅल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement