khaskhabar.com: रविवार, 23 अक्टूबर 2016 10:59 AM (IST)
नई दिल्ली/ चंडीगढ़ । इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी द्वारा प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे और समाज को आपस में बांटने के प्रयासों की तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राजकुमार सैनी जैसे लोगों की मंशा कभी पूरी नहीं होगी। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय जननायक चौधरी देवीलाल ने हमेशा सैनी समाज को सामाजिक व राजनीतिक तौर पर काफी आगे बढ़ाने का काम किया और सैनी समाज ने भी हमेशा ही जननायक चौधरी देवीलाल व उनकी नीतियों पर चलने वाली इनेलो पार्टी को सहयोग एवं समर्थन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सैनी समाज एक बेहद बहादुर, समझदार व भाईचारे को बनाए रखने वाला समाज रहा है, लेकिन सांसद राजकुमार सैनी अब अपने राजनीतिक स्वार्थ के चलते प्रदेश के भाईचारे को तोडऩे में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार से मांग करते हैं कि जिन युवाओं ने भावनाओं में बह कर स्याही फेंकने का काम किया उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए, क्योंकि स्याही फैंकना कोई बहुत बड़ा जघन्य अपराध नहीं है। उन्होंने कहा कि सैनी प्रदेश की भाईचारे को तोडऩे में लगे हुए है उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सवालों के जवाब मेंं इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की भिवानी से लोकसभा चुनाव लडऩे के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने अब चुप्पी साध ली है।
यह भी पढ़े :ऎ दिल...की मुश्किलें 5 करोड में खत्म,पाक कलाकारों से रिश्ते भी...यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS