khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 4:34 PM (IST)
बाडमेर। स्वतन्त्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह सोमवार को आदर्श स्टेडियम में हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने प्रात: 9.00 बजे ध्वजारोहरण कर परेड का निरीक्षण किया तथा मार्च पास्ट की सलामी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजस्व राज्यमंत्री चौधरी ने सभी लोगों को 70 वें स्वतन्त्रता दिवस पर हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होने देश को आजादी दिलवाने वाले तमाम बहादुर देशभक्त क्रांतिकारियों और स्वतन्त्रता सैनानियों तथा शहीद सैनिकों को नमन किया। उन्होने जिले के शहीदों को याद किया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले स्वतन्त्रता दिवस के मुख्य समारोह में परेड कमाण्डर एस.आई. जयराम चौधरी के नेतृत्व में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, अरबन होम गार्ड, सीनियर एवं जूनियर एन.सी.सी. दल, एस.पी.सी. यानि स्टुडेन्ट पुलिस दल, एन.एस.एस. स्वयं सेविका दल, स्काउट तथा गाईड की टुकडियां परेड में हिस्सा लिया।