उदयपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर शहर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। कार्यक्रमो की श्रृंखला में वरिष्ठजनों के लिए समर्पित मुस्कान क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ओरिएण्टल पैलेस रिसोर्ट में किया गया। कार्यक्रम में आये क्लब सदस्यों ने अलग अलग घरानों की टीम के रूप में रिश्तों को मजबूती देती हुयी कई प्रस्तुतियां दी।
प्रस्तुतियों में टीमो ने सुखवाल घराने से चांद सा रोशन चेहरा....,भाटी घराने स आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे हर जबान पर....., पोरवाल घराने ने जीने के हे चार दिन...... आदि गानों पर नृत्य प्रातुतियां दी। सभी प्रस्तुतियों में खास आकर्षण के रूप दादा-दादी, पोता - पोती, जीजा - साली, ननंद- भोजाई सभी पारिवारिक रिश्तों ने एक मंच पर प्रस्तुतियां दी जिन्हें देखकर दर्शको ने खूब तालियां बजाई। कार्यक्रम में फाउंडेशन के के. जी. गट्टानी, कौशल्या गट्टानी, श्रद्धा गट्टानी, श्रेया गट्टानी, मधु सरीन सहित मुस्कान क्लब के 300 से ज्यादा वरिष्ठजन सदस्य उपस्थित थे।