Advertisement
चंबा : छत्तीसगढ़ व कर्नाटक के पर्यटकों की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बारिश के दौरान वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ। वाहन में सवार दो परिवार इस हादसे में काल का ग्रास बन गए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना दो दिन पहले हुई थी, जिसकी सूचना देर से मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आज सभी शवों को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आगामी सभी औपचारिकताएं पूरी कर पीड़ित परिवारों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है तथा प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से बरसात के मौसम में पहाड़ी सड़कों पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। --आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंबा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


