Advertisement
'पुलिस पर एफआईआर को चुनौती देना अपराधियों को बचाने जैसा', संभल मामले पर बोले सपा नेता एसटी हसन

उन्होंने कहा कि कोर्ट ने किसी न किसी बात पर संज्ञान लिया है, तभी एफआईआर के लिए आदेश दिया। आगे कोर्ट में साबित होगा कि वह अपराधी हैं या नहीं हैं। जब ट्रायल होगा तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
एसटी हसन ने धीरेंद्र शास्त्री के बयान 'भारत में आरएसएस नहीं होता तो इतने हिंदू न बचे होते' पर कहा, "बाबा बागेश्वर की कोशिश योगी आदित्यनाथ की तरह बनने की है। इसी होड़ में वे उल्टे-सीधे अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं।"
सपा नेता ने आगे कहा, "क्यों हिंदू भाइयों को डरा रहे हैं? मेरा यकीन है कि जब तक सेकुलर मुसलमान और सेकुलर हिंदू भाई इस देश में जिंदा हैं, कोई किसी को खत्म नहीं कर सकता, कोई किसी को बर्बाद नहीं कर सकता।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान 'संघ परिवार दुनिया का सबसे खतरनाक परिवार' पर एसटी हसन ने कहा, "आरएसएस सोसाइटी के अंदर शुरू से ही जहर घोलने का काम कर रहा है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने आरएसएस को बिना वजह बैन नहीं कराया था। ये वो संगठन है जो अंग्रेजों के साथ भी मिला हुआ था। इनका एक भी आदमी आजादी की जंग में कुर्बान नहीं हुआ। इन्होंने तिरंगे को भी नहीं अपनाया।"
उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस जैसे संगठनों पर लगाम लगनी चाहिए। ये सारे लोग देश को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। एसटी हसन ने आरोप लगाया कि आरएसएस का कंट्रोल बाहरी लोगों के हाथ में हो सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मुरादाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


