Chahal Khurd placenta and placenta MGNREGA workers riding on elephant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खेडी खुर्द और खेडी चहल में मनरेगा वर्कर हाथी पर हुए सवार

khaskhabar.com: सोमवार, 05 दिसम्बर 2016 5:23 PM (IST)
खेडी खुर्द और खेडी चहल में मनरेगा वर्कर हाथी पर हुए सवार
बरनाला। विधान सभा हलका महल कलां से बसपा उम्मीदवार डा.मक्खण सिंह की चोन मुहिम को उस समय भारी बल्ल मिला जब बसपा के जिला प्रधान सरबजीत सिंह खेडी और ब्लाक समिति शेरपुर के मैंबर श्रीमती जसवंत कौर की प्रेरणा सदका गांव खेडी खुर्द और खेडी चहल के साथ संबंधी सैंकडे मनरेगा वर्करोंं ने अलग अलग पार्टिया छोडकर बहुजन समाज पार्टी में शामिल होने का एेलान किया। बसपा में शामिल हुए मनरेगा वर्करोंं को सम्मानित करने उपरांत बसपा उम्मीदवार डा.मक्खण सिंह ने कहा कि सत्ताधारी शिरोमणी अकाली से लोगों का पूरी तरह दुखी हो चूके हैं और आगामी विधान सभा मतदान में आम लोग बसपा का साथ देने का मन बना चुके हैं क्योंकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का दलित विरोधी चेहरा नंगा हो चुका हैं।
उन्होने कहा कि बसपा सर्व समाज के हितों की राजनैतिक पार्टी है और किसानों,मजदूरों,छोटे व्यापारियों,दुकानदारों और मजदूरों के हितों के लिए वचनबद्ध हैं। डा.मक्खण सिंह ने कहा कि बसपा का हाथी हलका महल कलां में रफ्तार पकडने लगा हैं और इस हलके से बसपा बडी जीत प्राप्त करेंगी। इस मौके ब्लाक समिति मैंबर यशवंत कौर,जिला प्रधान सरबजीत सिंह खेडी,हलका प्रधान मुकन्द सिंह बधेसा,नौजवान नेता हरजिन्दर सिंह कैंथ, पवित्तर सिंह, प्रीतम सिंह,गुलाब कौर, सुरजीत कौर, गुरजंट कौर, रणजीत कौर, नछत्तर सिंह हेड़ीके, दरबारा सिंह बधेसा आदि नेता भी उपस्थित थे।

एटीएम आगे खडे लोगों की परेशानी सुनी खास खबर Exclusive: कई गलियों में बार बार बिका किशोर, पढ़ कांप जाएगी रूह

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement