धौलपुर । जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को युवा विकास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। युवा विकास केंद्र का उद्घाटन करते हुए जिला परिषद के सीईओं बुद्धाराम मीणा ने छात्राओं से कहा कि शिक्षा अमूल्य हैं , कठिन परिश्रम से जो ज्ञान अर्जित किया जाता हैं ,उससे समग्र रूप से उचित शिक्षा का वातावरण निर्मित होता हैं। उन्होंने छात्राओ का आव्हान किया कि हम आस-पास और अपने घरों में नियमित साफ-सफाई रखे तो हम वर्ष भर में बीमारियों पर बीस हजार रूपये की बचत कर सकते हैं। वर्तमान में महिलाये कीर्तिमान हासिल कर रही है। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ.मनरूप सिंह मीणा ने बताया कि युवा विकास केंद्र में कई योजनाए हैं , जिनमें छात्राये बढ़-चढ़ भाग ले.इस मौके पर डॉ.आईपी सिंह,डॉ.पीके सिंह सहित कॉलेज की छात्राये मौजूद थी।