डीजीसीआई की टीम जैसे ही रिमझिम इस्पात कंपनी के ऑफिस पहुंची वहाँ अफरातफरी मच गई । टीम ने कंपनी के कई दस्तावेजों को जब्त कर लिया और बने माल का सैम्पल ले लिया है। डिप्टी कमिश्नर प्रवीण बाली ने बताया कि रिमझिम इस्पात कंपनी में नकली माल बनाकर बाज़ार में बेचकर करोड़ों की एक्साइज ड्यूटी की चोरी की शिकायतें मिल रही थी, इस पर छापेमारी की गई है ।