Cdol reactivated sheep theft in bilaspur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छड़ोल में भेड़ चोर गिरोह फिर सक्रिय

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 दिसम्बर 2016 2:52 PM (IST)
छड़ोल में भेड़ चोर गिरोह फिर सक्रिय
बिलासपुर ।ग्राम पंचायत जामली के छड़ोल में भेड़ चोर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। चोरों ने एक गोशाला से तीन बकरियों को चुरा लिया। मालिक को इसका पता सुबह चला। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में रात को गश्त लगाने की मांग की है। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटे छड़ोल में लेखराम ने गोशाला में भेड़-बकरियों व अन्य मवेशियों को बांधा था । गोशाला से कुछ दूरी पर लेखराम का परिवार रहता है । लेखराम ने बताया कि रविवार रात चोरों ने गोशाला का दरवाजा खोलकर तीन बकरियों को चुरा लिया । सुबह गोशाला का दरवाजा खोला तो तीन बकरियां गायब थीं । कुछ अरसा पहले भी गांव से बकरियां चोरी हुई हैं ,जिनका आज तक कोई पता नहीं चला है । पंचायत प्रधान रेखा देवी व वार्ड सदस्य देवराज ने सूचना मिलने पर गोशाला का मौका किया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भेड़ चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है ।
तो पेट्रोल 80, डीजल 68 रूपए लीटर बिकेगा!

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement