caught the pick-up loaded from explosive, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 12:33 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 9:45 PM (IST)
विस्फोटक से भरी पिकअप जब्त, एक गिरफ्तार
धौलपुर। जिले की बाड़ी थाना पुलिस और कोबरा पुलिस टीम ने सुनीपुर गांव के पास से एक पिकअप गाड़ी सहित भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि बाड़ी कस्बे के गांव सुनीपुर के आबादी इलाके में अवैध विस्फोटक सामग्री के साथ एक पिकअप मिलने की सूचना पर बाड़ी थाना पुलिस और कोबरा टीम ने गाड़ी में रखे दो कार्टन जिलेटिन की छड़, दो कार्टन डेटोनेटर, आठ पेटी सेफ्टी फ्यूज और दो पेटी गुल्ला बरामद किया है। अवैध विस्फोटक सामग्री रखने के आरोप में अजय मीणा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और बरामद विस्फोटक सामग्री को सील कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक विस्फोटक सामग्री सुनीपुर स्थित महालक्ष्मी एक्सप्लोसिव मैगजीन भंडार ग्रह से संबंधित है। इसके संचालक की पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।

[@ सड़क हादसों पर रोकथाम के लिये रोड डेलीनेटर सुविधा शुरू]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement