Cases of child marriage in Rajasthan concern-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान में बाल विवाह के मामले चिंता का विषय है: शर्मा

khaskhabar.com: शनिवार, 26 नवम्बर 2016 8:03 PM (IST)
राजस्थान में बाल विवाह के मामले चिंता का विषय है: शर्मा
कोटा। राष्ट्रीय महिला आय़ोग की सदस्य रेखा शर्मा एक दिवसीय प्रवास पर पहुंची। इस दौरान उन्होने पुरुषार्थ भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और मानवाधिकार,महिला अत्याचार सहित कई बिन्दुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में बाल विवाह के मामले चिंता का विषय है, जिसकी रोकथाम के लिए जागरुकता आवश्यक है। इसके साथ ही महिलाओ पर होने वाले अत्याचार को कम करने के लिए उन्होंने महिलाओ को संगठित होने की बात कही । रेखा शर्मा के अनुसार पूरे देश में महिला को उनके अधिकारों से रुबरु करवाने के लिए जनप्रतिनिधिय़ों, एनजीओ के साथ मिलकर कार्यशालाओ,संगोष्ठी सहित अन्य जागरुकता से जुडे कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है और राज्य महिला आयोग का सहयोग भी इसमें मिल रहा है। उन्होने कहा कि महिलाओं से जुडी शिकायतो में राजस्थान तीसरे पायदान पर पहुंच गया है और सबसे ज्यादा शिकायतें यूपी और हरियाणा से आयोग को मिल रही है। भारतीयों के स्मार्ट होने की बात कहते हुए उन्होने कानूनों के दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement