case registered about copyright act in gurgaon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केंट प्यूरफायर के नाम से नकली आरओ बेचने का मामला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 सितम्बर 2016 12:12 PM (IST)
केंट प्यूरफायर के नाम से नकली आरओ बेचने का मामला
गुडग़ांव। सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार में एक ब्रांडेड कंपनी के नाम पर नकली प्रोडक्ट बेचने का मामला सामने आया है। कंपनी ने इस मामले में फर्म मालिक के खिलाफ शहर थाना में शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई धनेश ने बताया कि केंट आरओ प्यूरीफायर का लोगो लगाकर नकली प्यूरीफायर बेचने का आरोप है। सदर बाजार स्थित किचेन मार्ट के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गुरुवार को इसकी शिकायत मिली थी। कंपनी के ही अधिकारी अश्विनी कपूर ने इसकी शिकायत दी थी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement