Advertisement
हरदोई में शादी से लौट रही कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

सीओ शाहबाद (सर्किल ऑफिसर) अनुज मिश्रा ने कहा, "30 और 31 मई 2025 की रात पाली थाना क्षेत्र के महुला पटियान से नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव से लौट रही थी। तभी उनकी कार अनियंत्रित हो गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया है और बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।"
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम एक शादी में गए थे, तभी कुसुमा से आते समय हादसा हो गया। कार में करीब 10 लोग सवार थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
ईएमओ सीएचसी डॉ. जीशान खान ने बताया कि 13 लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। इनमें से 5 की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम का माहौल है। एक शादी की खुशी पलभर में गम में बदल गई। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हरदोई में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
हरदोई
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


