capture on Mainpuri SP office-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैनपुरी सपा कार्यालय पर कब्जा

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जनवरी 2017 3:33 PM (IST)
मैनपुरी सपा कार्यालय पर कब्जा
मैनपुरी। सपा में फैली रार का असर अब लखनऊ में ही नहीं बल्कि अन्य जगहों पर भी दिखाई देने लगा है, इसका ताजा उदाहरण मुलायम के गढ़ मैनपुरी में सपा कार्यालय पर दिखाई दिया, जहां सीएम अखिलेश यादव गुट के जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने विधायकों के साथ पार्टी कार्यालय पर कब्जा किया और प्रेस कान्फ्रेंस की। वहीं शिवपाल यादव गुट के जिलाध्यक्ष मानिक चन्द्र यादव और उनके समर्थकों ने दूसरी जगह प्रेसवार्ता करके इसको असंवैधानिक और गुण्डागर्दी बताया, कब्जे की लड़ाई को लेकर कहीं दोनों गुट आमने सामने न आ जायें इसके लिए प्रशासन ने सपा कार्यालय पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

[@ Punjab election- चुनावी चौसर में दिग्गजों का आखिरी दांव चलना है बाकी]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement