capt amrinder singh target pm modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टनअमरिंद्र सिंह के निशाने पर रहे पीएम मोदी

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 अक्टूबर 2016 6:48 PM (IST)
कैप्टनअमरिंद्र सिंह के निशाने पर रहे पीएम मोदी
लुधियाना। प्रधानमंत्री के लुधियाना दौरे को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है। कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने इसे राजनीति से प्रेरित बताया। साथ ही उनकी ओर से किए जाने वाले चरखों के आबंटन को सियासी चाल बताया। सिंह ने पंजाब में सरकार बनने पर एक महीने में नशे के कारोबार को खत्म करने का भी वादा किया। गौरतलब है कि इसी मैदान पर दशहरे की पूर्व संध्या पर कांग्रेसी और अकाली कार्यकर्ताओं की झड़प में कई कांग्रेसी नेता घायल हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर ही मामले दर्ज किए थे। इसे लेकर भी सिंह ने भाजपा अकाली सरकार पर निशाना साधा।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement